विदेश भेजने वाले रैकेट का भंडाफोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2016 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : विदेश भेजने के नाम पर 21 लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है और गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दो महिला समेत तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. शहर के जेपीएम […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : विदेश भेजने के नाम पर 21 लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है और गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दो महिला समेत तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. शहर के जेपीएम कॉलेज के पास किराये के मकान में महात्मागांधी एएनएम पारा मेडिकल सेंटर के संचालनक मनींद्र कुमार चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उस पर 21 युवकों को विदेश भेजने के नाम पर एक-एक लाख रूपये की ठगी करने का आरोप है. सेंटर के निदेशक सीवान जिले के गोरिया कोठी निवासी ओमप्रकाश चौधरी का पुत्र मनींद्र कुमार चौधरी है. इस गिरोह में झारखंड राज्य के जमशेपुर के भी संलिप्त होने की बात सामने आयी है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
छह माह पहले खुले इस सेंटर में पारा मेडिकल और एएनएम की पढ़ाई की आड़ में ठगी का धंधा चल रहा था. 21 सितंबर को सेंटर के निदेशक ने 21 युवकों फर्जी वीजा पर हांगकांग भेज दिया. 21 में से 13 युवकों को कोलकाता और 8 युवकों चेन्नई से हांग-गांग भेजा गया. सभी युवक जब हांग-कांग के सिंगापुर हवाई अड्डे पर उतरे तो, जांच के दौरान उनका वीजा फर्जी पाया गया. इस आरोप में सिंगापुर पुलिस ने सभी 21 युवकों को गिरफ्तार कर लिया.
बाद में जांच के बाद हांग-कांग सिंगापुर की पुलिस ने सभी को भारत वापस भेजा. देश वापस लौटने के बाद सभी युवकों ने नगर थाने में आकर प्राथमिकी दर्ज करायी. इसी बीच ठगी करने वाला सेंटर का निदेशक फरार हो गया. गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को नगर थाना की पुलिस ने ठगी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान सेंटर में कार्यरत दो महिला और एक अन्य युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
पासपोर्ट है जब्त : हांग-कांग के सिंगापुर पहुंचने पर जब सभी युवकों का वीजा फर्जी पाया गया तो, एयर इंडिया की फ्लाइट से वापस भेजा गया. वापस लौटने के पश्चात एयर इंडिया ने सभी युवकों का पासपोर्ट और अन्य कागजात जब्त कर लिया. एयर इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि वापसी का किराया जमा करने पर पासपोर्ट और अन्य कागजात दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




