चाइनिज वस्तुओं की होलिका जला किया बहष्किार

छपरा: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चाइनिज वस्तुओं के बहिष्कार के अभियान के क्रम में शुक्रवार को उनकी होलिका जलाकर चाइनिज सामानों के उपयोग का विरोध किया. मौके पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे चाइनिज सामानों का उपयोग स्वयं नहीं करेंगे एवं लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे. आगामी दिवाली में चीन में निर्मित […]
छपरा: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चाइनिज वस्तुओं के बहिष्कार के अभियान के क्रम में शुक्रवार को उनकी होलिका जलाकर चाइनिज सामानों के उपयोग का विरोध किया. मौके पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे चाइनिज सामानों का उपयोग स्वयं नहीं करेंगे एवं लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे. आगामी दिवाली में चीन में निर्मित वस्तुओं की खरीद बिक्री नहीं करने की अपील की गयी.
दल के सह प्रांत संयोजक राहुल मेहता ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चीन जैसा रवैया अपना रहा है वह भारत विरोधी व पाकिस्तान समर्थित है. उन्होंने कहा कि दल का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से भेंट कर सरकारी भवनों में चाइनिज सामानों के उपयोग को रोकने का आग्रह करेगा. मौके पर जिला संयोजक धन्नजय कुमार, सह जिला संयोजक पप्पु सिंह, विश्व हिंदू परिषद के नगर संयोजक राजू सिंह, अशोक बैठा, भरत जी, भोलू कुमार, अपूर्व भारद्वाज, राजीव कुमार, अनुज कुमार, अमित राय, नरेश कुमार, विक्की कुमार, धीरज कुमार, आनंद कुमार, रंजीत कुमार, चंदन यादव, दीपक पटेल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




