कलशयात्रा के साथ 11 दिवसीय यज्ञ शुरू

Published at :20 Oct 2016 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
कलशयात्रा के साथ 11 दिवसीय यज्ञ शुरू

बनियापुर : प्रखंड क्षेत्र के पुछरी बाजार पर आयोजित 11 दिवसीय महारूद्र यज्ञ के प्रथम दिन जलभरी के लिए कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा पुछरी बजार स्थित यज्ञशाला से प्रारंभ होकर कन्हौली संग्राम स्थित बुढ़िया माई जलाशय पहुंची जहां उपस्थित अाचार्यो ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी का कार्य कराया एवं कलश यात्रा पुनः […]

विज्ञापन

बनियापुर : प्रखंड क्षेत्र के पुछरी बाजार पर आयोजित 11 दिवसीय महारूद्र यज्ञ के प्रथम दिन जलभरी के लिए कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा पुछरी बजार स्थित यज्ञशाला से प्रारंभ होकर कन्हौली संग्राम स्थित बुढ़िया माई जलाशय पहुंची जहां उपस्थित अाचार्यो ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी का कार्य कराया एवं कलश यात्रा पुनः यज्ञशाला पहुंची. कलश यात्रा में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ इस कदर उमड़ी की पांच किलोमीटर की सड़क मार्ग पूर्णतः जाम हो गया.

स्थानीय प्रशासन और यज्ञ समिति के सदस्यों के हर संभव प्रयास के बावजूद यातायात व्यवस्था पूर्णतः अवरूद्ध रही. रंग बिरंगे परिधानो में महिला-पुरूष श्रद्धालु भक्तों के जयघोष व डीजे पर बज रही भक्तिमय संगीत से यज्ञशाला सहित आस-पास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना रहा. कलश यात्रा को लेकर भक्तों में गजब का उत्साह दिखा.

सड़क मार्ग को पूर्ण रूप साफ सफाई कर लोगो ने जगह-जगह शीतल पेय व फलहार की व्यवस्था किया था. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु के ऊपर ग्रामीण पुष्प की वर्षा की. कलश यात्रा में शामिल हाथी,घोड़े एवं बैंड-बाजे पर थिरकते श्रद्धालु भक्त शिव के गण के रूप में बंदर, भालू के भेष में श्रद्धालु भक्त काफी आकर्षण के केन्द्र रहे. विधि व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह अपने पूरे दल बल के साथ मौजूद थे.

वहीं यज्ञ समिति के सदस्य सत्येन्द्र सिंह,अजय प्रसाद सिंह,मणिभूषण सिंह,सत्येन्द्र पांडेय,राजाराम चौबे सहित दर्जनों यज्ञ समिति सदस्यों की भूमिका काफी सराहनीय रही. कलश यात्रा का नेतृत्व राम बालक गिरि उर्फ नागा बाबा ने की.
नागा समुदाय के दर्जनों साधु मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन