छपरा-सोनपुर रेलखंड पर तार टूटने से ट्रेनों का परिचालन बाधित

Published at :24 Sep 2016 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
छपरा-सोनपुर रेलखंड पर तार टूटने से ट्रेनों का परिचालन बाधित

छपरा/दिघवारा : पूर्व मध्य रेलवे के छपरा-सोनपुर रेलखंड पर परमानंदपुर स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह रेलवे के 25 हजार वोल्ट के विद्युत तार टूट कर गिरने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और लगभग दो घंटों तक ट्रेनों का आवागमन पूर्णतः बाधित रहा. वहीं ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाने से लगभग […]

विज्ञापन
छपरा/दिघवारा : पूर्व मध्य रेलवे के छपरा-सोनपुर रेलखंड पर परमानंदपुर स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह रेलवे के 25 हजार वोल्ट के विद्युत तार टूट कर गिरने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और लगभग दो घंटों तक ट्रेनों का आवागमन पूर्णतः बाधित रहा.
वहीं ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाने से लगभग आधा दर्जन ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही. रेल कर्मियों के घंटों प्रयास से दो घंटों के बाद रेल परिचालन शुरू हो सका. मिली जानकारी के बाद शुक्रवार को परमानंदपुर स्टेशन के गेट संख्या 56 के समीप सुबह के 8:30 बजे 25 हजार वोल्ट का ओवर हेड वायर गिर गया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
गेटमैन ने घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना परमानंदपुर के स्टेशन अधीक्षक को दी और त्वरित पहल कर अप दिशा से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया. तार गिरने के कारण आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें दिघवारा से हाजीपुर तक के विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही. ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने से कई ट्रेनें घंटों विलंब से चली. जिससे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
बाद में सोनपुर से पहुंचे रेल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर विद्युत तार की मरम्मती की. तब जाकर दो घंटो बाद सुबह के साढ़े दस बजे ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका. घटना के कारण अप दिशा की 5097 अमरनाथ एक्सप्रेस, 4017 सद्भावना एक्सप्रेस, 5027 मौर्या एक्सप्रेस समेत डाउन दिशा की 2566 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 1124 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस व 55022 इंटरसिटी पैसेंजर विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन