नीलाम नहीं होने से थाने में सड़ रहे वाहन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

सरकारी खजाने को लाखों रुपये राजस्व की हो रही क्षति कोर्ट के निर्देश पर होगी नीलामी : थानाध्यक्ष बनियापुर : विगत एक दशक से थाने में जब्त वाहनों की नीलामी नहीं होने से जहां एक ओर दर्जनों वाहन सड़ने के कगार पर हैं. वही सरकारी खजाने को भी लाखों रुपये राजस्व की क्षति हो रही […]
विज्ञापन
सरकारी खजाने को लाखों रुपये राजस्व की हो रही क्षति
कोर्ट के निर्देश पर होगी नीलामी : थानाध्यक्ष
बनियापुर : विगत एक दशक से थाने में जब्त वाहनों की नीलामी नहीं होने से जहां एक ओर दर्जनों वाहन सड़ने के कगार पर हैं. वही सरकारी खजाने को भी लाखों रुपये राजस्व की क्षति हो रही है. बताया जाता है कि जब्त वाहन के स्वामी अगर छह महीने के अंदर आवश्यक कागजात प्रस्तुत कर देते है तो न्यायालय के आदेश के आलोक में वाहन को मुक्त किया जा सकता है. या फिर कोर्ट के आदेश पर नीलामी की प्रक्रिया के तहत जब्त वाहनों की नीलामी होती है.
जिससे प्राप्त राशि को कोषागार में जमा कराया जाता है. जिससे राजस्व में वृद्धि होती है. इधर सैकड़ों की संख्या में जब्त दो पहिया वाहन और कई चार पहिया वाहन थाना परिसर में कई वर्षों से पड़े-पड़े सड़ने के कगार पर पहुंच गये है. मगर अब तक विभागीय स्तर पर कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया की न्यायालय से निर्देश मिलने के बाद ही किसी प्रकार की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




