नवपदस्थापित चिकित्सा कर्मियों की विभागों में हुई प्रतिनियुक्ति

छपरा (सारण) : सदर अस्पताल में नवपदस्थापित दो दर्जन चिकित्सा कर्मियों को उपाधीक्षक डॉ शंभूनाथ सिंह ने गुरुवार को विभिन्न विभागों में प्रतिनियुक्त कर दिया. उपाधीक्षक ने नव पदस्थापित कर्मियों को योगदान करते समय कर्तव्य का पाठ पढ़ाया . उपाधीक्षक ने कहा कि जेनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (जीएनएम) का चिकित्सा सेवा में अहम भूमिका है. जीएनएम […]
छपरा (सारण) : सदर अस्पताल में नवपदस्थापित दो दर्जन चिकित्सा कर्मियों को उपाधीक्षक डॉ शंभूनाथ सिंह ने गुरुवार को विभिन्न विभागों में प्रतिनियुक्त कर दिया. उपाधीक्षक ने नव पदस्थापित कर्मियों को योगदान करते समय कर्तव्य का पाठ पढ़ाया . उपाधीक्षक ने कहा कि जेनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (जीएनएम) का चिकित्सा सेवा में अहम भूमिका है. जीएनएम को हमेशा चिकित्सकों के निर्देशों का अक्षरश: पालन करना और मरीजों को चिकित्सकों की सलाह से अवगत कराना उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने कहा कि चिकित्सा कर्मियों के लिए मरीज ईश्वर और अतिथि के समान है.
उन्होंने कहा कि सेवा के बदले मरीजों से किसी भी प्रकार कुछ भी लेना सेवा आचार संहिता के खिलाफ है. उपाधीक्षक ने कहा कि ने चिकित्सा कर्मियों की पदस्थापना से रिक्त पदों की संख्या कम हुई है और मानव बल की संख्या में वृद्धि हुई है. इससे कार्य में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगा. इस मौके पर अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




