सद्भावना साइकिल यात्रा 22 अक्तूबर को पहुंचेगी कश्मीर

Published at :16 Sep 2016 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
सद्भावना साइकिल यात्रा 22 अक्तूबर को पहुंचेगी कश्मीर

छपरा : एकता, सद्भावना व नशामुक्त समाज निर्माण के लिए असम से कश्मीर के लिए निकली साइकिल यात्रा आगामी 16 सितंबर को छपरा पहुंचेगी. उक्त बातें बिहार सर्वोदय मंडल के मंत्री मनोहर मानव, अंबिका आइटीआइ के जयराम सिंह एवं सर्वोदयी नेता दिनेश ने पत्रकार वार्ता में बतायी. उन्होंने बताया कि विगत तीन सितंबर को निकली […]

विज्ञापन

छपरा : एकता, सद्भावना व नशामुक्त समाज निर्माण के लिए असम से कश्मीर के लिए निकली साइकिल यात्रा आगामी 16 सितंबर को छपरा पहुंचेगी. उक्त बातें बिहार सर्वोदय मंडल के मंत्री मनोहर मानव, अंबिका आइटीआइ के जयराम सिंह एवं सर्वोदयी नेता दिनेश ने पत्रकार वार्ता में बतायी. उन्होंने बताया कि विगत तीन सितंबर को निकली यात्रा में 22 अक्तूबर को गंतव्य तक पहुंचेगी. छपरा में विभिन्न स्थानों पर चार दिवसीय पड़ाव बनाये गये है. इस दौरान प्रसिद्ध गांधीवादी डॉ रामजी सिंह, पूर्व सांसद पीके सिद्धार्थ व सर्व सेवा संघ के मंत्री चंदन पाल लोगों से रूबरू होंगे एवं मुहब्बत, एकता व नशामुक्त समाज का पैगाम देंगे.

मनोहर मानव ने बताया कि यात्रा के स्वागत की व्यापक तैयारी की गयी है. उन्होंने इसे एक पुनित कार्य बताते हुए जिले के छात्रों, समानधर्मियों, राजनैतिक व सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की. मानव ने बताया कि यात्रा शुक्रवार की रात जिले में प्रवेश करेगी. शनिवार को भेल्दी व गड़खा, रविवार को अंबिका आइटीआइ छपरा, सोमवार को सिताब दियारा एवं मंगलवार को रसूलपुर चट्टी में कार्यक्रम व यात्रियों के रात्रि विश्राम होंगे. उन्होंने बताया कि यात्रा का आयोजन सर्व सेवा संघ, सर्वोदय मंडल गांधी शांति प्रतिष्ठान एवं अन्य गांधीवादी संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन