डीएम ने 22 ओवर लोडेड ट्रकों को किया जब्त

छपरा (सदर) : डीएम दीपक आनंद ने बुधवार की रात औचक निरीक्षण कर बालू के ओवर लोडेड 22 ट्रकों को जब्त किया. साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश देकर जब्त वाहनों से पांच से छह लाख रुपये जुर्माना वसूली की कार्रवाई पूरी करायी. डीएम ने इस अवसर पर सभी थानाप्रभारियों को निर्देश दिया कि […]
छपरा (सदर) : डीएम दीपक आनंद ने बुधवार की रात औचक निरीक्षण कर बालू के ओवर लोडेड 22 ट्रकों को जब्त किया. साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश देकर जब्त वाहनों से पांच से छह लाख रुपये जुर्माना वसूली की कार्रवाई पूरी करायी. डीएम ने इस अवसर पर सभी थानाप्रभारियों को निर्देश दिया कि जिनके क्षेत्र में ओवर लोडेट ट्रक पकड़ी जायेगी उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं डीएम ने अनुमंडल के एसडीओ तथा डीटीओ को निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में ओवर लोडिंग की छूट नहीं होगी.
ओवर लोडिंग पर रोक लगाने के लिए नियमित अभियान चलाया जायेगा. डीएम ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मनमाने ढ़ंग से ओवर लोडेड वाहनों को चलाने से एक ओर जहां ट्रैफिक नियमों की धज्जियों उड़ती है वहीं सरकार को भी प्रतिदिन लाखों रूपये राजस्व की क्षति होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




