व्यवसायी से चांदी लूट मामले में पुलिस को मिली सफलता

Published at :15 Sep 2016 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी से चांदी लूट मामले में पुलिस को मिली सफलता

छपरा (सदर) : गड़खा बाजार के सोनू ज्वेलर्स के व्यवसायी से एक किलो ग्राम चांदी लूट के मामले में पुलिस ने शामिल गिरोह के कुछ सदस्यों को दबोच लिया है. गिरफ्तार अपराधी छपरा तथा सीवान के बताये जाते है. पुलिस ने उनके पास से पिस्टल एवं गोलियां भी जब्त की है. वहीं गिरफ्तार अपराधियों से […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : गड़खा बाजार के सोनू ज्वेलर्स के व्यवसायी से एक किलो ग्राम चांदी लूट के मामले में पुलिस ने शामिल गिरोह के कुछ सदस्यों को दबोच लिया है. गिरफ्तार अपराधी छपरा तथा सीवान के बताये जाते है. पुलिस ने उनके पास से पिस्टल एवं गोलियां भी जब्त की है. वहीं गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद पुलिस अन्य शामिल अपराधियों के ठिकानों पर छापामारी में लगी है.

पुलिस पदाधिकारियों ने मामले का सुराग मिलने के बाद इस मामले में शामिल एक अभियुक्त के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर भी छापामारी की. इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने गिरफ्तारी के संबंध में कुछ भी विस्तृत बताने से इनकार किया. साथ ही कहा कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी की जा रही है.

छपरा-गड़खा मुख्य मार्ग पर 9 सितंबर को फुर्सतपुर गांव के पास हुई थी लूट
अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ आर्म्स जब्ती के बाद शेष अपराधियों की छापामारी में लगी पुलिस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन