शिशु मंदिर के छात्रों ने रूप सज्जा प्रतियोगिता में बिखेरा जलवा

Published at :25 Aug 2016 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
शिशु मंदिर के छात्रों ने रूप सज्जा प्रतियोगिता में बिखेरा जलवा

छपरा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में अन्जनेय कश्यप को प्रथम, नेहा कुमारी को द्वितीय व ऋतिक राज को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. मौके पर 45 बच्चों ने कृष्ण, 21 ने राधा व छ: ने सुदामा […]

विज्ञापन

छपरा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में अन्जनेय कश्यप को प्रथम, नेहा कुमारी को द्वितीय व ऋतिक राज को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. मौके पर 45 बच्चों ने कृष्ण,

21 ने राधा व छ: ने सुदामा का आकर्षक रूप धारण कर दर्शकों को आकर्षित किया. पूर्व में रामनरेश मिश्र व डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्राचार्य रामदयाल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रूप सज्जा प्रतियोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिस महान विभूति का हम रूप धारण करते हैं, उनका चरित्र भी हममें समाहित हो जाता है.

रूप सज्जा का लक्ष्य श्रीकृष्ण के चरित्र को स्वयं में समाहित करना है. दूसरी ओर जगदम कॉलेज के निकट अवस्थित संस्कार विद्यापीठ में भी रूप सज्जा का आयोजन किया गया. विद्यालय के अध्यक्ष अनिरूद्व कुमार सिंह ने बच्चों को श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व व कृतित्व से अवगत कराया.

मौके पर अजीत कुमार, रिया, दिव्यांशी, अंकिता, अनामिका, निधि, शर्मिला बोस आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन