पीएन कॉलेज में 27 तक होगा पार्ट-1 में नामांकन

Published at :25 Aug 2016 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
पीएन कॉलेज में 27 तक होगा पार्ट-1 में नामांकन

परसा : प्रभुनाथ कॉलेज परसा में सत्र 16-18 के लिए स्नातक पार्ट वन में नामांकन की अंतिम तिथि अगामी 27 अगस्त निर्धारित किया गया है. यह जनकारी देते हुए प्राचार्य डॉ पुष्प राज गौतम ने कहा कि स्नातक खंड एक के लिए बढ़ायी गयी सीटों पर सभी विषय का नामांकन किया जायेगा. 27 अगस्त को […]

विज्ञापन

परसा : प्रभुनाथ कॉलेज परसा में सत्र 16-18 के लिए स्नातक पार्ट वन में नामांकन की अंतिम तिथि अगामी 27 अगस्त निर्धारित किया गया है. यह जनकारी देते हुए प्राचार्य डॉ पुष्प राज गौतम ने कहा कि स्नातक खंड एक के लिए बढ़ायी गयी सीटों पर सभी विषय का नामांकन किया जायेगा. 27 अगस्त को नामांकन से वंचित छात्रों के लिए नामांकन में कोई विकल्प नही होगा. छात्र खुद अपना आवेदन पत्र को काउंटर पर जमा कर रशीद प्राप्त करे.

आवेदन के आधार पर प्रक्रिया के अनुसार नामांकन किया जायेगा. बिचौलिये के माध्यम से आवेदन जमा करने पर आवेदन को अवैध घोषित कर दिया जायेगा और नामांकन से वंचित कर दिया जायेगा.

बताते चले कि छात्रों की अधिक संख्या होने के कारण सैकड़ों छात्र-छात्रा अलग- अलग विषयों में नामांकन कराने से वंचित हो गया था. जिसके आलोक में कॉलेज में नामांकन के लिए सीटो की बढ़ोतरी की गयी है. नामांकन की अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन