अंचल कार्यालय परिसर में मिली वृद्ध की लाश

Published at :14 Aug 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
अंचल कार्यालय परिसर में मिली वृद्ध की लाश

डोरीगंज (छपरा) : सदर प्रखंड परिसर स्थित अंचल कार्यालय के पीछे निर्मित एक भवन के बरामदे में शनिवार की सुबह 80 वर्षीय वृद्ध की लाश िमली. अंचल रक्षकों ने इसकी सूचना सदर सीओ विजय कुमार सिंह को दी. इसकी जानकारी नगर थाना को भी दी गयी. मौके पर पहुंच कर सदर सीओ तथा नगर थाने […]

विज्ञापन

डोरीगंज (छपरा) : सदर प्रखंड परिसर स्थित अंचल कार्यालय के पीछे निर्मित एक भवन के बरामदे में शनिवार की सुबह 80 वर्षीय वृद्ध की लाश िमली. अंचल रक्षकों ने इसकी सूचना सदर सीओ विजय कुमार सिंह को दी. इसकी जानकारी नगर थाना को भी दी गयी. मौके पर पहुंच कर सदर सीओ तथा नगर थाने की पुलिस ने अंचल रक्षकों से पूरी घटना की जानकारी ली.

लाश की तलाशी के दौरान उसके जेब से एक रेल टिकट बरामद हुआ है. 10 अगस्त दिन के 2:44 बजे पर को जारी किया गया टिकट नैधाती जंकशन से बलिया तक का है. घटना की जानकारी अंचल रक्षकों को सुबह में हुई. टहलने निकले एक गार्ड ने परिसर के पीछे स्थित सरकारी भवन के बरामदे में वृद्ध को पड़ा देखा. लाश की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन