बस्ती में पहुंच गया बाढ़ का पानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Aug 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

लापरवाही. साफ-सफाई नहीं होने से खनुआ नाला हुआ ओवरफ्लो डोरीगंज(छपरा) : गंगा के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर कूड़े कचरों से बंद पड़े खनुआ नाले की सफाई को ले तीन दिन पूर्व सदर बीडीओ के निरीक्षण के बाद अभी प्रशासन तैयारियों में ही जुटा रहा और गुरुवार की रात नाले से […]
विज्ञापन
लापरवाही. साफ-सफाई नहीं होने से खनुआ नाला हुआ ओवरफ्लो
डोरीगंज(छपरा) : गंगा के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर कूड़े कचरों से बंद पड़े खनुआ नाले की सफाई को ले तीन दिन पूर्व सदर बीडीओ के निरीक्षण के बाद अभी प्रशासन तैयारियों में ही जुटा रहा और गुरुवार की रात नाले से ओवरफ्लो होकर बाढ़ का पानी दलित बस्ती में प्रवेश कर गया.
इससे चिरांद दलित, अल्पसंख्यक बस्ती तथा भैरोपुर निजामत पंचायत में बाढ़ का पानी फैल गया. दर्जनों घर पानी से घिर चुके हैं. कुछ घरों के चारों ओर पानी जमा हो गया है. लोगो की परेशानी बाढ़ को लेकर तो पूर्व से थी ही किन्तु खनुआ नाले से बहकर घरों के आस पास जमा हुए कचरो की सड़ांध लोगों के लिए एक अलग मुसीबत बन गयी है.
लोगों का वहां पल भर ठहरना भी दुश्वार हो गया है. चिरांद के अमरजीत पासवान, रोहित पासवान, मुकेश पासवान, सुरेन्द्र पासवान, अजय पासवान, चमेली देवी, सीमा देवी, कलावती कुंवर व भैरोपुर मे रोजीदीन, अलीहसन, रसिक, सुल्तान मियां, कपिल महतो आदि लोगों के घर चारों ओर से पानी से घिर गये हैं. स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले तीन दिनों के अंदर गंगा के जल स्तर में दो से तीन फीट की वृद्धि हुई है. लोगों का मानना है कि पानी बढ़ने की रफ्तार अगर ऐसी ही रही तो बाढ़ का पानी आस पास के कई गांवों को अपनी चपेट में ले सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




