BIHAR : सारण में आपत्तिजनक वीडिया वायरल मामला, दूसरे आरोपित ने भी किया सरेंडर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

मुबारक ने भेजा था वीडियो, आशुतोष ने किया वायरल छपरा (सारण) : बिहारकेसारण जिले में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के दूसरे आरोपित ने गुरुवार को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. इसकी जानकारी एसपी पंकज कुमार राज ने गुरुवार की शाम संवाददाताओं को दी़ उन्होंने बताया कि आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में दो […]
विज्ञापन
मुबारक ने भेजा था वीडियो, आशुतोष ने किया वायरल
छपरा (सारण) : बिहारकेसारण जिले में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के दूसरे आरोपित ने गुरुवार को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. इसकी जानकारी एसपी पंकज कुमार राज ने गुरुवार की शाम संवाददाताओं को दी़ उन्होंने बताया कि आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में दो युवक आरोपित हैं, जिनमें से एक ने बुधवार को ही महाराष्ट्र के कल्याण में आत्मसमर्पण कर दिया था. दूसरा आरोपित परसा थाना क्षेत्र के भलुअहिया गांव निवासी शिवजी राय का पुत्र आशुतोष कुमार है.
उसने मकेर थाने की पुलिस के समक्ष सरेंडर किया. एसपी ने बताया कि आशुतोष को पेशी के लिए व्यवहार न्यायालय में भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले आशुतोष को 72 घंटे के लिए रिमांड पर लिया जायेगा. एसपी ने बताया कि आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर मकेर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोले के मुबारक अली उर्फ सिपाही ने ही आशुतोष को भेजा था और आशुतोष ने ही व्हाट्स एप तथा अन्य सोशल मीडिया पर वायरल किया था.
एसपी ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ जल्द चार्जशीट दाखिल किया जायेगा और स्पीडी ट्रायल करा कर सजा दिलायी जायेगी. एसपी ने कहा कि पूरे जिले में शांति व सद्भाव कायम है. फिर भी विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए चौकसी बरती जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




