आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

Published at :10 Aug 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

अमनौर : आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के बाद हुए बवाल की घटना के बाद अमनौर पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. थाने में उक्त मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें कांड संख्या 140/16 में सात नामजद, ढाई सौ अज्ञात, कांड संख्या 141/16 में 25 नामजद […]

विज्ञापन
अमनौर : आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के बाद हुए बवाल की घटना के बाद अमनौर पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. थाने में उक्त मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
जिसमें कांड संख्या 140/16 में सात नामजद, ढाई सौ अज्ञात, कांड संख्या 141/16 में 25 नामजद व अन्य अज्ञात तथा कांड संख्या 142/16 में एक नामजद व तीन अज्ञात को आरोपित किया गया है. जिसमें अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थिति सामान्य है. उपद्रवियों पर नजर रखी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन