आठ एपीओ बनाये गये अपर लोक अभियोजक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Aug 2016 12:33 AM (IST)
विज्ञापन

जिला अभियोजन पदाधिकारी की भी हुई प्रोन्नति छपरा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय में मामलों के निष्पादन में गति लाने व लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने के उद्देश्य से बिहार सरकार के गृह विभाग ने आठ एपीओ को अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी सह अपर लोक अभियोजक के पद पर प्रोन्नत किया है. इसके पूर्व मात्र एक […]
विज्ञापन
जिला अभियोजन पदाधिकारी की भी हुई प्रोन्नति
छपरा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय में मामलों के निष्पादन में गति लाने व लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने के उद्देश्य से बिहार सरकार के गृह विभाग ने आठ एपीओ को अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी सह अपर लोक अभियोजक के पद पर प्रोन्नत किया है. इसके पूर्व मात्र एक अपर लोक अभियोजक अशोक कुमार ही कार्यरत थे, अब यह संख्या नौ हो गयी है. इसकी जानकारी जिला अभियोजन पदाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने देते हुए कहा कि अपर लोक अभियोजक के पद पर जिनकी प्रोन्नति हुई है, उनमें विंध्याचल सिंह, आलोक कुमार हिमांशु, राघवेंद्र उपाध्याय, राम प्रताप, अजय कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार राय, सत्यनारायण प्रसाद और सुरेश सहनी शामिल हे.
श्री सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा राज्य में 252 एपीओ को अपर लोक अभियोजक के पद पर प्रोन्नति दी गयी है, जिसमें आठ सारण में है. विदित हो कि पहले एपीओ द्वारा केवल प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में ही कार्यों का निष्पादन किया जाता था, लेकिन अब इनके द्वारा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में सत्र विचारण का संचालन किया जायेगा. ज्ञात हो कि वर्तमान में सत्रवाद का संचालन अधिवक्ता संवर्ग से ही किया जाता है, जिसे लोक अभियोजक प्रतिनियुक्त करते है. जिला अभियोजन पदाधिकारी ने बताया कि सिविल कोर्ट में एडीजे के 12 कोर्ट है, जिसमें छह कोर्ट ने अधिवक्ता संवर्ग से तो छह में अपर लोक अभियोजक मामलों का संचालन करेंगे, जिसमें मामलों के निष्पादन में गति प्रदान हो सकेगी. वहीं गृह विभाग ने जिला अभियोजन पदाधिकारी श्री सिंह को स्केल फोर में प्रोन्नत करने का आदेश जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




