व्यापारी लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Aug 2016 4:00 AM (IST)
विज्ञापन

कामयाबी. अपराध की योजना बना रहे चार अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, चार बाइकें बरामद छपरा (सारण) : बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार अपराधियों को लूट व चोरी की चार बाइक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. बालू व्यापरी से पांच लाख रुपये […]
विज्ञापन
कामयाबी. अपराध की योजना बना रहे चार अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, चार बाइकें बरामद
छपरा (सारण) : बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार अपराधियों को लूट व चोरी की चार बाइक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. बालू व्यापरी से पांच लाख रुपये की लूट में इन अपराधियों की संलिप्तता थी. नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भिखारी ठाकुर मोड़ के पास छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार किया. इस दौरान आधा दर्जन अपराधी पुलिस से बच निकले.
पकड़े गये अपराधियों के पास से चार मोबाइल तथा काफी संख्या में विभिन्न बैंकों का एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ है. इस आशय की जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष ने संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को दी. उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को मौना स्थित भारतीय स्टेट बैंक के कृषि विकास शाखा से रुपये की निकासी कर घर जा रहे बालू व्यवसायी से 5 लाख की लूट हुई थी. इस लूट की घटना में इन अपराधियों की संलिप्तता सामने आयी है.
इन अपराधियों ने लाईनर की भूमिका निभायी है. गिरफ्तार अपराधियों में नगर थाना क्षेत्र के मोहन नगर हुस्से छपरा के शंभू प्रसाद के पुत्र प्रकाश कुमार मौना धानुक टोली के बबन चौधरी के पुत्र पिन्टू कुमार उर्फ पेंटर, कटहरी बाग मुनेश्वर गली निवासी सुरेश साह के पुत्र किशन कुमार, साहेबगंज बुटनबाड़ी के शांतनू प्रसाद के पुत्र शिवम कुमार उर्फ अंजू शामिल है. छापेमारी के दौरान भागने वाले अपराधियों में कटहरीबाग के रामेश्वर साह के पुत्र सूरज साह तथा सूरज के भाई चंदन, रिविलगंज के शुभम, आदित्य, संदीप, मुजफ्फरपुर जिले के कोल्हुआ चौक गोविंद पांडेय शामिल है.
छापेमारी दल में नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार, पुअनि नीरज कुमार, पुअनि आनंद कुमार, संजय कुमार, शाहिद हुसैन व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. एएसपी ने कहा कि पकड़े गये अपराधियों से कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ में लगे है. इसके आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. छापेमारी के दौरान भागने वाले अपराधियों में शामिल कटहरीबाग के सूरज साह हाल ही में जमानत पर जेल से छुटा है और उसके खिलाफ कई मामले लंबित है.
पुरस्कृत होंगे पुलिसकर्मी : लूटकांड का उद्भेदन करने तथा चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को नकद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जायेगा. इसकी घोषणा एएसपी ने की. उन्होंने चारों अपराधियों की गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण बताया.
संभावित ठिकानों पर छापेमारी : लूट की घटना को अंजाम देने वाले फरार अपराधियों की गिरफ्तारी संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी गयी है. नगर थाना के अलावा अन्य थाना की पुलिस को भी छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है. मुजफ्फरपुर में भी छापेमारी की जा रही है.
बाइक की पहचान में जुटी पुलिस : अपराधियों के पास से बरामद चारों बाइक की पहचान करने में पुलिस जुट गयी है. अपराधियों द्वारा बरामद बाइक के वांछित कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया है. पुलिस बाइकों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके वास्तविक मालिक का पता लगा रही है.
पेंटर ने किया था लाइनर का काम : बड़ा तेलपा निवासी बालू व्यवसायी से हुई पांच लाख रुपये के लूट मामले में पिंटू कुमार उर्फ पेंटर तथा तीन अन्य ने लाइनर की भूमिका निभायी थी. पेंटर के अलावा तीन अपराधी भी उस वक्त वहां मौजूद थे. जब बालू व्यवसायी को लूटा गया. लूट की घटना को सूरज कुमार तथा गोविंद पांडेय ने अंजाम दिया था. मंगलवार को भिखारी चौक के पास दस की संख्या में जमे सभी अपराधी किसी बड़े अपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, तभी सभी पकड़े गये.
खास बातें
पकड़े गये चारों अपराधी नगर थाना क्षेत्र के हैं निवासी
अपराधियों के पास से चार बाइक व चार मोबाइल बराम
बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जमे थे अपराधी
छापेमारी के दौरान भागने में सफल हो गये 6 अपराधी
अंतर जिला गिरोह से जुड़ा है अपराधियों का तार
मुजफ्फरपुर के गोविंद पांडेय और छपरा के सूरज कुमार है मास्टरमाइंड
बालू व्यवसायी को लूटने में शामिल थे रिविलगंज के शुभम, संदीप, आदित्य
पकड़े गये अपराधियों का मुख्य धंधा लूट व चोरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




