नामांकन में धांधली पर छात्रों का हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jun 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

छात्रों की पुलिस से भी हुई नोक-झोंक, जाम की सड़क परसा : स्थानीय पीएन कॉलेज परसा में स्नातक पार्ट वन में नामांकन में धांधली को लेकर छात्रों ने हंगामा किया. छात्रों ने प्राचार्य के खिलाफ कम अंक वाले छात्रों का नामांकन करने और अधिक अंकवालों को नामांकन में नजर अंदाज करने का आरोप लगाया. हंगामा […]
विज्ञापन
छात्रों की पुलिस से भी हुई नोक-झोंक, जाम की सड़क
परसा : स्थानीय पीएन कॉलेज परसा में स्नातक पार्ट वन में नामांकन में धांधली को लेकर छात्रों ने हंगामा किया. छात्रों ने प्राचार्य के खिलाफ कम अंक वाले छात्रों का नामांकन करने और अधिक अंकवालों को नामांकन में नजर अंदाज करने का आरोप लगाया. हंगामा की सूचना थानाध्यक्ष राज रूप राय को दी गयी. जिस पर पहल करते हुए थानाध्यक्ष और सअनि टीपी सिंह और अन्य पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंचे और छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे थे,
तभी छात्र पुलिस के साथ नोक-झोंक कर बैठे. छात्रों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चटकनी पड़ी और एक छात्र को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गयी. यह देख छात्रों ने सीवान-शीतलपुर एसएच 73 पर परसा बाजार स्थित दारोगा राय चौक पर पहुंच सड़क को जाम कर दिया और प्राचार्य और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर छात्र को छोड़ने की मांग पर अड़े रहे. सड़क जाम की सूचना पर सोनपुर डीएसपी मो अली अंसारी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ले छात्रों को समझा कर जाम हटाया. बाद में डीएसपी ने घटना की जानकारी ली और छात्र को छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




