जालसाजी के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

छपरा (सारण) : जिले के मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया गांव में छापेमारी कर नगर थाने की पुलिस ने जालसाजी के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी नगर थाने के पुअनि जमशेद आलम के नेतृत्व में की गयी. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार जालसाज रामाशंकर सिंह […]
छपरा (सारण) : जिले के मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया गांव में छापेमारी कर नगर थाने की पुलिस ने जालसाजी के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी नगर थाने के पुअनि जमशेद आलम के नेतृत्व में की गयी. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार जालसाज रामाशंकर सिंह का पुत्र अनिल कुमार सिंह है. उसके खिलाफ जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय के लिपिक के द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी,
जिसमें आरोप है कि मालवाहक चरपहिया वाहन का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दिलीप कुमार सिंह के द्वारा फर्जी कागजात के आधार पर आवेदन किया गया था. जांच के दौरान आवेदन के साथ संलग्न वाहन के कागजात को फर्जी पाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार जालसाज को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




