मशीन खराब होने से पानी की किल्लत

Published at :26 Jun 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
मशीन खराब होने से पानी की किल्लत

छपरा (कोर्ट) : शहर के कटहरी बाग मोहल्ला स्थित नगर परिषद के पानी टंकी की मशीन खराब होने से आम जन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गरमी में मशीन के खराब होने के कारण पानी के लिए लोग हलकान हैं. ज्ञात हो कि इलाके के अधिकांश चापाकल पहले से ही खराब हैं. […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : शहर के कटहरी बाग मोहल्ला स्थित नगर परिषद के पानी टंकी की मशीन खराब होने से आम जन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गरमी में मशीन के खराब होने के कारण पानी के लिए लोग हलकान हैं. ज्ञात हो कि इलाके के अधिकांश चापाकल पहले से ही खराब हैं. विभागीय लापरवाही से इसकी मरम्मत नहीं हो पायी है. यहां पानी के लिए एकमात्र साधन पानी की टंकी ही है जिसकी मशीन भी कई रोज से खराब पड़ी है.

मोहल्ले वासियों ने इस आशय का आवेदन कार्यपालक पदाधिकारी को देते हुए मशीन की अति शीघ्र मरम्मत कराने का अनुरोध किया है. आवेदन देने वालों में अधिवक्ता दुर्गेश प्रकाश बिहारी, ओमप्रकाश गुप्ता, धीरज गुप्ता, रविद्र सिंह और संतोष सिंह समेत दर्जनाधिक लाेग शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन