बिचड़ा डाल रहे किसान की ठनका गिरने से मौत

Published at :26 Jun 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
बिचड़ा डाल रहे किसान की ठनका गिरने से मौत

मढ़ौरा : प्रखंड के चानना गांव में शनिवार की दोपहर ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार स्व रामचंद्र राय का 52 वर्षीय पुत्र हरी राय धान का विचारा खेत में डाल रहे थे कि अचानक बादल गरजने लगा तो उसने परिवार के अन्य सदस्यों को घर भाग जाने को […]

विज्ञापन

मढ़ौरा : प्रखंड के चानना गांव में शनिवार की दोपहर ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार स्व रामचंद्र राय का 52 वर्षीय पुत्र हरी राय धान का विचारा खेत में डाल रहे थे कि अचानक बादल गरजने लगा तो उसने परिवार के अन्य सदस्यों को घर भाग जाने को कहा. अभी और लोग घर जा ही रहे थे कि हरी राय के शरीर पर ठनका गिर गया. आनन -फानन में उनको घर के लोग उठाकर लाये, तब तक उनकी मृत्यु हो गयी.

मृतक घर का कमाऊ सदस्य था. अचानक घटी घटना से घर में कोहराम मच गया. घर की महिलाएं चीत्कार मार रो रही थीं. सूचना पा थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव कॊ थाने लायी. शव कॊ पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया गय़ा. सीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के परिजन कॊ चार लाख की सहायता राशि दी जायेगी.

मृतक के परिजन को चार लाख की सहायता राशि दी जायेगी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन