रिटर्न नहीं भरनेवाले व्यवसायी होंगे दंडित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

व्यवसायी जरूर दाखिल करें आयकर िरटर्न संयुक्त आयकर आयुक्त ने आयकर कार्यालय का निरीक्षण किया छपरा (सारण) : आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करनेवाले व्यवसायियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. उक्त बातें संयुक्त आयकर आयुक्त मो शादाब अहमद ने गुरुवार को कहीं. श्री अहमद ने आयकर कार्यालय का निरीक्षण किया और आयकर में वृद्धि के […]
विज्ञापन
व्यवसायी जरूर दाखिल करें आयकर िरटर्न
संयुक्त आयकर आयुक्त ने आयकर कार्यालय का निरीक्षण किया
छपरा (सारण) : आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करनेवाले व्यवसायियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. उक्त बातें संयुक्त आयकर आयुक्त मो शादाब अहमद ने गुरुवार को कहीं.
श्री अहमद ने आयकर कार्यालय का निरीक्षण किया और आयकर में वृद्धि के लिए विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि आय घोषणा योजना 2016 के बारे में आयकर दाताओं को जानकारी दें. इसके लिए आयकर अधिवक्ताओं, चार्टर्ड एकाउंटेंट, चेंबर ऑफ काॅमर्स के प्रतिनिधियों, ट्रेड यूनियनों की बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वैसे सभी
व्यवसायियों, दुकानदारों की सूची तैयारी कर ली गयी है, जो आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं.
साथ ही ढाई लाख से अधिक आमदनी वालों को भी रिटर्न दाखिल करना है. उन्होंने कहा कि सही आयकर देनेवालों की संख्या काफी कम पायी गयी. उन्होंने सही आयकर की संख्या कम होने पर चिंता जतायी. इस अवसर पर आइटीओ बीके तिवारी समेत सभी कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




