गंडामन मामले में बचाव पक्ष की बहस जारी

छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन धर्मासती स्थित विद्यालय में हुए मिड डे मिल हादसा मामले में बचाव पक्ष द्वारा बहस की गयी. बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के कोर्ट में गंडामन मामले के सत्र वाद संख्या 811/13 में बचाव पक्ष के अधिवक्ता भोला प्रसाद ने बहस के दौरान […]
छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन धर्मासती स्थित विद्यालय में हुए मिड डे मिल हादसा मामले में बचाव पक्ष द्वारा बहस की गयी. बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के कोर्ट में गंडामन मामले के सत्र वाद संख्या 811/13 में बचाव पक्ष के अधिवक्ता भोला प्रसाद ने बहस के दौरान सात साक्षियों की गवाही को पढ़ कर कोर्ट को सुनाया. उन्होंने बहस में कहा कि किसी भी गवाह ने अपनी गवाही में विद्यालय की प्रधान शिक्षिका मीना देवी
और अर्जुन राय की संलिप्तता की बात नहीं कही है. वहीं मामले में आरोपित मीना देवी और अर्जुन राय को मंडल कारा से पेशी हेतु कोर्ट लाया गया. पेशी के उपरांत दोनों को अगली तिथि 17 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेजे जाने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




