एंबुलेंस चालकों की हड़ताल स्थगित, काम पर लौटे

छपरा (सारण) : 102 एंबुलेंस के इएमटी तथा चालकों की हड़ताल मंगलवार की शाम सिविल सर्जन डॉ निर्मल कुमार के हस्तक्षेप के बाद स्थगित हो गयी. संघ के अध्यक्ष मोबस्सिर हुसैन ने बताया कि सिविल सर्जन के द्वारा आउट सोर्सिंग एजेंसी चयन गये टेंडर को स्थगित कर दिया गया है और राज्य स्वास्थ्य समिति के […]
छपरा (सारण) : 102 एंबुलेंस के इएमटी तथा चालकों की हड़ताल मंगलवार की शाम सिविल सर्जन डॉ निर्मल कुमार के हस्तक्षेप के बाद स्थगित हो गयी. संघ के अध्यक्ष मोबस्सिर हुसैन ने बताया कि सिविल सर्जन के द्वारा आउट सोर्सिंग एजेंसी चयन गये टेंडर को स्थगित कर दिया गया है
और राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक से दिशा निर्देश मांगा गया है. उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन की पहल पर हड़ताल स्थगित की गयी है और सभी काम पर लौट गये हैं. उन्होंने कहा कि भ्रष्ट डीपीएम की सेवा समाप्त करने की मांग पर संघ अब भी कायम है और इसके लिए कार्य करते हुए संघर्ष जारी रहेगा. मौके पर सत्यप्रकाश समेत अन्य सभी सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




