मांझी पूर्वी पंचायत के 13 बूथों पर मतदान आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2016 2:30 AM (IST)
विज्ञापन

13 बूथों पर 11 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला मांझी : मांझी पूर्वी पंचायत के मुखिया पद का पुनः मतदान गुरुवार को होगा. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष और भयमुक्त कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. मांझी पूर्वी पंचायत के 13 बूथों पर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. चुनाव मैदान में […]
विज्ञापन
13 बूथों पर 11 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
मांझी : मांझी पूर्वी पंचायत के मुखिया पद का पुनः मतदान गुरुवार को होगा. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष और भयमुक्त कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. मांझी पूर्वी पंचायत के 13 बूथों पर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. चुनाव मैदान में कुल 11 प्रत्याशी हैं. मांझी पूर्वी पंचायत में 3658 महिला मतदाता तथा 3658 पुरुष मतदाता हैं. मालूम हो की मांझी पूर्वी पंचायत के मुखिया पद का चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग ने रद्द कर पुनः मतदान कराने का आदेश दिया था. मांझी पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अख्तर अली ने निर्वाचित मुखिया सुकटी के खिलाफ गलत ढंग से नामांकन कर चुनाव लड़ने की शिकायत की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




