नये थानाध्यक्ष ज्वाला ने ग्रहण किया पदभार

Published at :12 Jun 2016 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
नये थानाध्यक्ष ज्वाला ने ग्रहण किया पदभार

बनियापुर : पुलिस-पब्लिक संबंध को मधुर बना कर ही अपराध पर काबू पाया जा सकता है. अपनी बेदाग छवि और पारदर्शी कार्यशैली को प्रस्तुत कर पुलिस जनता की सेवा में लगे तो लोगो में विश्वास बढ़ेगा. इसके बल पर काफी हद तक अपराध पर काबू पाया जा सकता है. उक्त बातें नवपदस्थपित थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह […]

विज्ञापन

बनियापुर : पुलिस-पब्लिक संबंध को मधुर बना कर ही अपराध पर काबू पाया जा सकता है. अपनी बेदाग छवि और पारदर्शी कार्यशैली को प्रस्तुत कर पुलिस जनता की सेवा में लगे तो लोगो में विश्वास बढ़ेगा. इसके बल पर काफी हद तक अपराध पर काबू पाया जा सकता है.

उक्त बातें नवपदस्थपित थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बनियापुर थाने में योगदान के बाद पत्रकार वार्ता में कहीं. नये थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना एवं चोरी, लूट, हत्या, अपहरण आदि आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाना प्राथमिकता में शामिल होगा. योगदान के बाद अपने कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक जानकारी लेने के बाद कई निर्देश दिये गये. मौके पर एसआइ केदार उरांव, एएसआइ सुमन कुमार चांद,उपेंद्र सिंह सहित सभी कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन