गांव में पसरा मातम परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था सरल महतो

Published at :08 Jun 2016 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
गांव में पसरा मातम परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था सरल महतो

नहीं थम रहा स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम का विवाद छपरा(सारण) : जिला स्वास्थ्य समिति के संविदा पर बहाल डीपीएम धीरज कुमार के खिलाफ सिविल सर्जन द्वारा सरकार को लिखे जाने के बाद विवाद और तेज होता जा रहा है. डीपीएम पर मनमानी तथा सरकारी आदेशों की अवहेलना करने और सरकारी संपत्ति का निजी उपयोग करने […]

विज्ञापन

नहीं थम रहा स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम

का विवाद
छपरा(सारण) : जिला स्वास्थ्य समिति के संविदा पर बहाल डीपीएम धीरज कुमार के खिलाफ सिविल सर्जन द्वारा सरकार को लिखे जाने के बाद विवाद और तेज होता जा रहा है. डीपीएम पर मनमानी तथा सरकारी आदेशों की अवहेलना करने और सरकारी संपत्ति का निजी उपयोग करने जैसी शिकायतें बहुत पहले से लगती रही हैं. जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से टेंडर व बहाली में मनमानी राशि वसूले जाने की शिकायतें भी हैं.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी छपरा के नेता मो सैफूद्दीन खान उर्फ खुशरू खान ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिख कर जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से दवा तथा उपकरणों की खरीद में बड़े पैमाने पर घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है. भाकपा नेता का आरोप है कि कमीशनखोरी के चक्कर में डीपीएम तथा स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों द्वारा दवा का क्रय समय पर नहीं किया गया,
जिसके कारण पूरे जिले में जीवन रक्षक दवाओं का घोर अभाव बना हुआ है. गरीब व असहाय मरीजों को बाजार से दवा खरीदने को विवश होना पड़ रहा है. भाकपा नेता का कहना है कि संविदा पर बहाल डीपीएम का कार्यकलाप शुरुआती दौर से ही विवादित तथा संदिग्ध रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन