आइडी हैक करने वाला गिरोह है सक्रिय

Published at :07 Jun 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
आइडी हैक करने वाला गिरोह है सक्रिय

दिघवारा पुलिस ने युवक को भेजा जेल दिघवारा(सारण) : बीते दिन दिघवारा पुलिस ने एक युवक को साइबर क्राइम में संलिप्त पाये जाने के आरोप में जेल भेजा है. उक्त युवक पर किसी लड़की का फोटो व आपत्तिजनक मैसेज को सोशल साइट पर पोस्ट करने का आरोप लगा है, जबकि युवक की दलील है कि […]

विज्ञापन

दिघवारा पुलिस ने युवक को भेजा जेल

दिघवारा(सारण) : बीते दिन दिघवारा पुलिस ने एक युवक को साइबर क्राइम में संलिप्त पाये जाने के आरोप में जेल भेजा है. उक्त युवक पर किसी लड़की का फोटो व आपत्तिजनक मैसेज को सोशल साइट पर पोस्ट करने का आरोप लगा है, जबकि युवक की दलील है कि फेसबुक पर उसके नाम का जाली आइडी बना कर उसको षड़यंत्र के तहत फंसाया गया है.
पर्सनल बातों को शेयर करने से करें परहेज
पर्सनल बातों को शेयर करने से परहेज करें और किसी भी भावना में बह कर अपना निजी फोटो, मोबाइल नंबर , पता, बैंक अकाउंट व एटीएम का सीक्रेट कोड को शेयर मत करें. इतना ही नहीं किसी भी आयोजनों वाले स्थलों पर किसी अपरिचित को भी अपनी तसवीर नहीं लेने दें.
क्या कहते हैं अधिकारी
मोबाइल से होनेवाले अपराधों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. बीते दिन सोशल साइट फेसबुक पर आपत्तिजनक बातें पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को जेल भेजा गया है. अगर आपको भी अपने नाम के जाली आइडी होने की जानकारी मिलती है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें.
सतीश कुमार, थानाध्यक्ष, दिघवारा,सारण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन