रुपये के लालच में युवक की हत्या

Published at :07 Jun 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
रुपये के लालच में युवक की हत्या

छपरा (कोर्ट) : रुपये के लालच में संबंधी का अपहरण कर उसकी हत्या कर देने से संबंधित एक मामले में सीजेएम राधेश्याम शुक्ला ने संबंधित थाने को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. उक्त मामला तरैया थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा निवासी मो हुसैन ने दर्ज कराते हुए गोपालगंज के सिधवलिया पिपरा निवासी […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : रुपये के लालच में संबंधी का अपहरण कर उसकी हत्या कर देने से संबंधित एक मामले में सीजेएम राधेश्याम शुक्ला ने संबंधित थाने को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. उक्त मामला तरैया थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा निवासी मो हुसैन ने दर्ज कराते हुए गोपालगंज के सिधवलिया पिपरा निवासी मौलवी मियां समेत छह को अभियुक्त बनाया है. आरोप में कहा है कि उसका पुत्र मो बाबूद्दीन, जो असम में अपना वाहन चलाता था,

को अभियुक्तों ने वाहन बेचवा कर अपने गांव बुला लिया तथा दूसरे का ट्रक चलवाने लगे. 14 मई को उसे सूचना मिली कि उसके पुत्र बाबूद्दीन का शव ससुराल आया है, जिसकी मौत गोंडा में हो गयी थी. जाने पर किसी ने भी मृत्यु की कोई रिपोर्ट व प्राथमिकी नहीं दिखायी व सभी टाल-मटोल करते रहे.

कार्यपालक अभियंता का तबादला : छपरा (सारण). जल संसाधन विभाग के सारण के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार केसरी का तबादला कर दिया गया है. श्री केसरी का स्थानांतरण पडरौना किया गया है, जबकि बिहारशरीफ के कार्यपालक अभियंता को इनके स्थान पर पदस्थापित किया गया है. ऐसी उम्मीद है कि पंचायत चुनाव की मतगणना के पश्चात स्थानांतरित कार्यपालक अभियंता अपने नये-नये स्थानों पर योगदान करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन