अंगरक्षक हत्या मामले में अभियोजन ने की बहस

Published at :03 Jun 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
अंगरक्षक हत्या मामले में अभियोजन ने की बहस

छपरा (कोर्ट) : मशरक प्रखंड परिसर में तत्कालीन जदयू नेता उपेंद्र सिंह के निजी अंगरक्षक की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में अभियोजन द्वारा बहस की गयी. गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्टम अंजनी कुमार के न्यायालय में चल रहे अंगरक्षक मुन्ना सिंह की हत्या मामले में अपर लोक […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : मशरक प्रखंड परिसर में तत्कालीन जदयू नेता उपेंद्र सिंह के निजी अंगरक्षक की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में अभियोजन द्वारा बहस की गयी. गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्टम अंजनी कुमार के न्यायालय में चल रहे अंगरक्षक मुन्ना सिंह की हत्या मामले में

अपर लोक अभियोजक अखिलेश कुमार सिंह ने बहस की. आगे की बहस के लिए न्यायाधीश ने अाठ जून की तिथि निर्धारित की है. इस मामले में अभियुक्त बनाये गये दीनानाथ सिंह ने उपस्थित हो अपनी हाजिरी दी, तो वहीं अन्य अभियुक्तों में राजद विधायक केदारनाथ सिंह तथा सुधीर कुमार सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता ने समयावेदन प्रस्तुत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन