कपड़े की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी

Published at :03 Jun 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
कपड़े की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी

छपरा (सारण) : शहर के साहेबगंज तीन कोनिया सरकारी बाजार स्थित कपड़े की दुकान में मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे आग लग गयी. इस घटना पर नागरिकों के सहयोग से तुरंत काबू पा लिया गया. सूचना पाकर मौके पर नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार तथा अग्निशमन दस्ता भी पहुंचा. दुकानदार श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : शहर के साहेबगंज तीन कोनिया सरकारी बाजार स्थित कपड़े की दुकान में मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे आग लग गयी. इस घटना पर नागरिकों के सहयोग से तुरंत काबू पा लिया गया.

सूचना पाकर मौके पर नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार तथा अग्निशमन दस्ता भी पहुंचा. दुकानदार श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को एक ठेलावाले से विवाद हुआ था,
जिसने धमकी दी थी. दुकानदार ने ठेला वाले द्वारा आग लगने की आशंका व्यक्त की है.
इस संबंध में नगर थाने में दुकानदार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन