कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ मतदान

Published at :02 Jun 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ मतदान

अमनौर : अमनौर की हुस्सेपुर पंचायत के मध्य विद्यालय, गनौरा डबरा पार बूथ संख्या 110 पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण पुनर्मतदान हुआ. 53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मढ़ौरा एसडीओ संजय राय ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. जोनल मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर सहित मढ़ौरा इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, अमनौर थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, रामकुमार […]

विज्ञापन

अमनौर : अमनौर की हुस्सेपुर पंचायत के मध्य विद्यालय, गनौरा डबरा पार बूथ संख्या 110 पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण पुनर्मतदान हुआ. 53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मढ़ौरा एसडीओ संजय राय ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. जोनल मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर सहित मढ़ौरा इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, अमनौर थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, रामकुमार सिंह व अन्य पदाधिकारी पुलिस बल के साथ डटे रहे.

मालूम हो कि उक्त बूथ पर 26 मई को हुए पंचायत चुनाव में दो मुखिया प्रत्याशी व उनके समर्थकों द्वारा बूथ कैप्चरिंग तथा मतपेटी में स्याही डालने, सुरक्षाकर्मी के साथ हाथापाई किये जाने की बात सामने आयी थी तथा एक बोलेरो सहित आधा दर्जन से अधिक बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दो बाइकें जला दी गयी थीं. इसको लेकर पीठासीन पदाधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव द्वारा अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं उक्त बूथ को रद्द किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन