करेंट से महिला की मौत

Published at :31 May 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
करेंट से महिला की मौत

मांझी : मांझी थाना क्षेत्र के बिगहा गांव में सोमवार की सुबह धारा प्रवाहित टूट कर गिरा बिजली का तार में पैर फंसने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका उसी गांव की रामजी पांडे की पत्नी लालमुनी देवी 70 वर्ष बतायी जाती है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की […]

विज्ञापन

मांझी : मांझी थाना क्षेत्र के बिगहा गांव में सोमवार की सुबह धारा प्रवाहित टूट कर गिरा बिजली का तार में पैर फंसने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका उसी गांव की रामजी पांडे की पत्नी लालमुनी देवी 70 वर्ष बतायी जाती है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लालमुनी अपने घर से बाहर किसी काम से जा रही थी, तभी पहले से टूट कर गिरा धारा प्रवाहित विद्युत तार में पैर फंस गया,

जिससे महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक दल-बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. सुबह-सुबह लालमुनी की मौत से उसके घर के लोगों की चीख पुकार सुन आस-पास के महिला व पुरुषों की भीड़ जमा हो गयी. अचानक मौत की खबर से गांव में मातमी माहौल छा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन