रेल महाप्रबंधक कल छपरा जंकशन का निरीक्षण करेंगे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 May 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

अामान परिवर्तन कार्य का भी लेंगे जायजा छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के रेलमहाप्रबंधक राजीव मिश्र एक जून को छपरा जंकशन का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा यहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे. रेल महाप्रबंधक के द्वारा छपरा, मशरक, थावे रेलखंड के अामान परिवर्तन कार्य का भी निरीक्षण किया जायेगा. इसके […]
विज्ञापन
अामान परिवर्तन कार्य का भी लेंगे जायजा
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के रेलमहाप्रबंधक राजीव मिश्र एक जून को छपरा जंकशन का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा यहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे. रेल महाप्रबंधक के द्वारा छपरा, मशरक, थावे रेलखंड के अामान परिवर्तन कार्य का भी निरीक्षण किया जायेगा. इसके अलावा छपरा कचहरी तथा छपरा ग्रामीण स्टेशनों का भी निरीक्षण करेंगे. रेल महाप्रबंधक के आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. स्टेशन की सफाई, बाहरी परिसर की सफाई तथा रंग-रोगन का कार्य चल रहा है. रेल महाप्रबंधक के आगमन को लेकर लंबित कार्यों में तेजी आयी है.
स्टेशन की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने में रेलवे अधिकारी जुटे हुए हैं. छपरा कचहरी स्टेशन पर भी कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही हैं. यात्री सुविधाओं के विकास व विस्तार की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




