कोर्ट ने एसपी को वेतन रोकने का दिया था निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 May 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

दूसरे अनुसंधानकर्ता से स्पष्टीकरण बाइक व कार के बीच टक्कर, एक घायल छपरा/सोनपुर : थाने के गाय बाजार स्थित स्टेटबैंक के पास हाजीपुर की ओर से आ रही कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. ठोकर लगने के कारण बाइक सवार हवा में गेंद की तरह उछल गया और कुछ दूर जा कर […]
विज्ञापन
दूसरे अनुसंधानकर्ता से स्पष्टीकरण
बाइक व कार के बीच टक्कर, एक घायल
छपरा/सोनपुर : थाने के गाय बाजार स्थित स्टेटबैंक के पास हाजीपुर की ओर से आ रही कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. ठोकर लगने के कारण बाइक सवार हवा में गेंद की तरह उछल गया और कुछ दूर जा कर जमीन पर गिरा, जिसके कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गया तथा बाइक कार के नीचे आ गयी. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने जख्मी बाइक सवार को अस्पताल में भरती कराया.
इसी बीच कार पर सवार लोग फरार हो गये. बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है. घायल धनंजय कुमार स्थानीय थाने के आनंदपुर गांव का रहनेवाला है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले आयी. कार की ठोकर से बिजली के पोल व लेड लाइट का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




