सोनपुर में हमसफर सप्ताह का डीआरएम ने किया शुभारंभ

सोनपुर : हम सफर सप्ताह के दौरान प्रत्येक दिन रेल पदाधिकारी एवं कर्मचारी सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे. उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निदान का प्रयास करेंगे. उक्त बातें गुरुवार को सोनपुर प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर आयोजित हमसफर सप्ताह का विधिवत […]
सोनपुर : हम सफर सप्ताह के दौरान प्रत्येक दिन रेल पदाधिकारी एवं कर्मचारी सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे. उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निदान का प्रयास करेंगे. उक्त बातें गुरुवार को सोनपुर प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर आयोजित हमसफर सप्ताह का विधिवत शुभारंभ के पश्चात डीआरएम मनोज कुमार अग्रवाल ने कहीं.
उन्होंने कहा कि रेलकर्मी रेलवे की छवि को ध्यान में रखते हुए कार्य करें. 26 मई से एक जून तक चलनेवाले हमसफर सप्ताह के प्रथम दिन स्वच्छता अभियान चला कर स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया. जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप कुमार ने कहा कि हमसफर सप्ताह के दूसरे दिन सत्कार दिवस, तीसरे दिन सेवा दिवस मनाया जायेगा. इसी तरह पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा. इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रवींद्र कुमार, महिला कल्याण संगठन की सदस्य, स्काउट एवं गाइड सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे. हमसफर सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने किया. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आरपी मिश्रा भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




