सामान गायब करनेवाले गिरोह का हुआ खुलासा

Published at :24 May 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
सामान गायब करनेवाले गिरोह का हुआ खुलासा

कंडक्टर के देखने के बाद बस की छत से ही कूद पड़े चोर मकेर : थाने के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 102 फुलवरिया मध्य विद्यालय के समीप सीवान से मुजफ्फरपुर जा रही अवधपुरी यात्री बस की छत पर यात्री बन कर आधा दर्जन चोर चढ़ कर आराम से बैठ गये व यात्रियों के बैग-अटैची को काटना शुरू […]

विज्ञापन

कंडक्टर के देखने के बाद बस की छत से ही कूद पड़े चोर

मकेर : थाने के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 102 फुलवरिया मध्य विद्यालय के समीप सीवान से मुजफ्फरपुर जा रही अवधपुरी यात्री बस की छत पर यात्री बन कर आधा दर्जन चोर चढ़ कर आराम से बैठ गये व यात्रियों के बैग-अटैची को काटना शुरू कर दिया, परंतु बस के कंडक्टर छत पर बैठे लोगों से किराया वसूलने जैसे ही चढ़ा, तो देखा कि एक चोर एक बैग को धारदार हथियार से काट रहा है. इसके बाद कंडक्टर ने ड्राइवर को गाड़ी रोकने को कहा.
लेकिन, ड्राइवर के गाड़ी धीरे करते ही सभी चोर बस की छत से कूद कर सड़क पर आ गये. इन चोरों का बोलेरो बस के पीछे-पीछे आ रहा था, जिसमें सवार होकर सभी चोर छपरा की ओर भाग निकले. वहीं, एक चोर को बस की छत पर कंडक्टर ने जैसे ही पकड़ने का प्रयास किया था, वह नीचे कूदते ही सड़क पर बेहोश हो गया था. घटना के बाद बस ड्राइवर ने थाने को सूचित किया.
सूचना पाकर थनाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, एएसआइ पवन कुमार सैफ जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व जख्मी चोर को पीएचसी, मकेर में भरती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बस ड्राइवर विनोद तिवारी ने बताया कि सीवान से सोनहो चौक पर बस के पहुंचते ही सोनहो चौक पर आधा दर्जन लोग मुजफ्फरपुर जाने की बात कह बस की छत पर चढ़ रहे थे. ड्राइवर ने छत पर चढ़ने से मना किया, तो चोरों ने बताया कि बस के अंदर बैठने पर दो लोगों को कै होता है. मशरक के प्रभाशंकर सिंह सपरिवार विशाखापटनम जाने के लिए बस में बैठे हुए थे. उनका सामान छत पर रखे बैग से चोरों ने निकाल लिया.
इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि यह गिरोह महीनों से सक्रिय था, लेकिन कोई गिरफ्त में नहीं आ रहा था. यह गिरोह छपरा-पटना रोड, सीवान-पटना रोड, छपरा-मुजफ्फरपुर रोड में चोरी की घटना को अंजाम देता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन