आइजी ने किया पांच पुलिस निरीक्षकों का हुआ तबादला

Published at :24 May 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
आइजी ने किया पांच पुलिस निरीक्षकों का हुआ तबादला

छपरा (सारण) : जोनल आइजी पारसनाथ ने सारण के पांच पुलिस निरीक्षकों का तबादला कर दिया है. सारण एसपी के ओएसडी सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र भारती का स्थानांतरण मोतिहारी कर दिया गया है, जबकि पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक सुनिल कुमार सिंह तथा रामनगीना पासवान का तबादला सारण से सीवान किया गया है. इसी […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : जोनल आइजी पारसनाथ ने सारण के पांच पुलिस निरीक्षकों का तबादला कर दिया है. सारण एसपी के ओएसडी सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र भारती का स्थानांतरण मोतिहारी कर दिया गया है, जबकि पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक सुनिल कुमार सिंह तथा रामनगीना पासवान का तबादला सारण से सीवान किया गया है.

इसी तरह सीवान तथा गोपालगंज के एक-एक पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण सारण में किया गया है. विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण एवं आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है. इसके अलावा पुअनि स्तर के भी कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करने की कार्रवाई चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन