नाराज उपभोक्ताओं ने जाम की सड़क

गड़खा : एनएच 102 मुख्य मार्ग गड़खा बाजार स्थित शहीद चौक पर बिजली व्यवस्था में त्रुटि व अनियमितता के विरोध में उपभोक्ताओं ने सड़क जाम किया, जिससे घंटों वाहनों का आवागमन बाधित रहा. जाम करनेवालों का कहना था कि जिले के सभी जगहों पर बीस से चौबीस घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है, जबकी […]
गड़खा : एनएच 102 मुख्य मार्ग गड़खा बाजार स्थित शहीद चौक पर बिजली व्यवस्था में त्रुटि व अनियमितता के विरोध में उपभोक्ताओं ने सड़क जाम किया, जिससे घंटों वाहनों का आवागमन बाधित रहा. जाम करनेवालों का कहना था कि जिले के सभी जगहों पर बीस से चौबीस घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है, जबकी गड़खा में महज आठ से दस घंटे बिजली दी जाती है. इधर, एक हफ्ते से विभाग की लापरवाही से पूरे गड़खा में महज दो से तीन घंटे ही बिजली दी जा रही है.
कभी-कभी चौबीस घंटे बिजली गायब रहती है. गड़खा के ठीकहा मरीचा में स्थित पावर सब स्टेशन में 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए आया था, जो खराब था. फिर भी विभाग ने कोरम पूरा करते हुए उसे लगा दिया. जब बिजली सप्लाइ दी गयी, तो ट्रांसफाॅर्मर खराब निकला और गड़खा में जो पहले बिजली सप्लाइ होती थी, वह भी कम गयी.
बौखलाये उपभोक्ता सड़क जाम कर बिजली विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे. बिजली विभाग तथा अन्य स्थानीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया और बीस दिनों के अंदर दूसरा 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने तथा गड़खा फीडर को चौदह घंटे और बसंत फीडर को 10 घंटे बिजली देने की बातें कहीं, तब जाकर उपभोक्ताओं ने जाम हटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




