सोनपुर में चुनावी रंजिश में गोलीबारी, कई घायल

सोनपुर (सारण) : पंचायत चुनाव के आठवें चरण के मतदान के बाद सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के बीच विवाद और गहरा गया. सोमवार की अहले सुबह सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के बीच जम कर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी भी जम कर हुई. मारपीट […]
सोनपुर (सारण) : पंचायत चुनाव के आठवें चरण के मतदान के बाद सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के बीच विवाद और गहरा गया. सोमवार की अहले सुबह सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के बीच जम कर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी भी जम कर हुई.
मारपीट की घटना मे दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. दोनों पक्षों के तरफ से स्थानीय थाने में अलग-अलग आवेदन देकर एक दर्जन लोगों को नामजद किया गया है. घायल रामनरेश शर्मा ने अपने बयान में कहा है कि मेरा भाई नागेंद्र शर्मा साइकिल से सोनपुर जा रहा था कि रास्ते में नागेश्वर शर्मा के घर के पास चंदन कुमार गौतम के साथ आधा दर्जन लोग घेर कर मारने-पीटने लगे. किसी प्रकार साइकिल छोड़ कर अपनी जान बचाते हुए भागे,
तब सभी लोग अवैध हथियार से फायरिंग करने लगे और मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. इसमें महेश शर्मा सहित आठ लोग घायल हैं. वहीं, दूसरी ओर चंदन कुमार गौतम और सरिता देवी ने भी निवर्तमान मुखिया दीपक शर्मा सहित आधा दर्जन लोगों पर मारपीट व गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




