एसडीपीओ के वाहन पर पथराव, घायल

Published at :23 May 2016 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीपीओ के वाहन पर पथराव, घायल

भगवानपुर हाट : रविवार को भगवानपुर हाट में वोटिंग के दौरान अंतिम समय में सहसराव पंचायत में मुखिया प्रत्याशी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. जैसे ही एसडीओ व एसडीपीओ मौके पर पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनके वाहन पर पथराव शुरू कर दिया. इससे एसडीपीओ […]

विज्ञापन

भगवानपुर हाट : रविवार को भगवानपुर हाट में वोटिंग के दौरान अंतिम समय में सहसराव पंचायत में मुखिया प्रत्याशी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. जैसे ही एसडीओ व एसडीपीओ मौके पर पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनके वाहन पर पथराव शुरू कर दिया.

इससे एसडीपीओ का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. इसमें एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी मिलते ही डीएम महेंद्र कुमार व एसपी सौरभ कुमार साह मौके पर पहुंच गये. इसके बाद एसडीपीओ का प्राथमिक इलाज हुआ. डीएम व एसपी के पहुंचते ही ग्रामीण भाग खड़े हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन