छपरा जंकशन पर मुखिया प्रत्याशी की चाकू गोद हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 May 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

पानी को लेकर विवाद में गये थे बीच-बचाव करने छपरा (सारण) : छपरा जंकशन पर पानी के लिए हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने गये फकूली पंचायत के मुखिया पद के प्रत्याशी धीरज कुमार की चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी. घटना सोमवार की दोपहर की है. इस दौरान दो युवकों गंभीर रूप से […]
विज्ञापन
पानी को लेकर विवाद में गये थे बीच-बचाव करने
छपरा (सारण) : छपरा जंकशन पर पानी के लिए हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने गये फकूली पंचायत के मुखिया पद के प्रत्याशी धीरज कुमार की चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी. घटना सोमवार की दोपहर की है. इस दौरान दो युवकों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.
रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि बाघ एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के लिए फकूली गांव के बैजनाथ महतो अपने बेटों राजेश कुमार महतो और रोशन कुमार महतो साथ आये थे. इसी दौरान नल पर पानी भरने को लेकर छात्रों से दोनों भाइयों का विवाद हो गया. छात्रों की संख्या अधिक थी. छात्रों ने दोनों भाइयों की पिटाई कर दी. मुफस्सिल थाने के जटुआ गांव के साधु राय के पुत्र धीरज कुमार भी किसी को
छपरा जंकशन पर मुखिया…
स्टेशन छोड़ने के लिए आये थे. जब वह दोनों भाइयों की पिटाई होते देखा तो बीच-बचाव करने गया. इसी दौरान चाकू मार कर उसे घायल कर दिया गया, जिसे सदर अस्पताल ले जाया गया़ वहां उसकी मौत हो गयी.
इस घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फकूली गांव के बैजनाथ महतो का पुत्र राजेश कुमार महतो और रोशन कुमार महतो घायल है. धीरज कुमार फकूली पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी थे.
यहां मतदान हो चुका है. धीरज को चाकू मारनेवालों की पहचान नहीं हो सकी है. घटना के बाद स्टेशन पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. धीरज को चाकू मारनेवाले छात्र अप बाघ एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर फरार हो गये. रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




