तीन लोगों से मांगी 30-30 लाख रुपये की रंगदारी

Published at :17 May 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
तीन लोगों से मांगी 30-30 लाख रुपये की रंगदारी

अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय, खोरीपाकड़ खर्ग के परिसर में गांव के ही तीन लोगों से रंगदारी की मांग के लिए परचा चिपका मिला. इसमें गांव के मनोज सिंह व सत्येंद्र सिंह से 30-30 लाख रुपये तथा देवनारायण सिंह से 50 लाख रुपये की मांग की गयी है. परचा में लिखा […]

विज्ञापन

अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय, खोरीपाकड़ खर्ग के परिसर में गांव के ही तीन लोगों से रंगदारी की मांग के लिए परचा चिपका मिला. इसमें गांव के मनोज सिंह व सत्येंद्र सिंह से 30-30 लाख रुपये तथा देवनारायण सिंह से 50 लाख रुपये की मांग की गयी है. परचा में लिखा गया है कि इस गांव में योगिया पठान का संदेश चलेगा. तीनों व्यक्तियों को अलग-अलग तारीख को और अलग-अलग जगहों पर राशि पहुंचाने तथा बात नहीं मानने पर जान जा सकती है

की बात कही गयी है. हालांकि उक्त परचे में निवेदक में किसी का नाम नहीं है. सोमवार की सुबह स्कूल पहुंचे एक शिक्षक की नजर दीवार पर सटे परचे पर पड़ी, जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी. खबर मिलते ही गांव के लोगों में दहशत फैल गयी. इस मामले में थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि किसी शरारती तत्व द्वारा ऐसा काम किया गया है. पुलिस के पहुंचने के पहले परचा फाड़ दिया गया था. कहा कि जो भी असामाजिक तत्व इस प्रकार का कार्य किये होंगे उसकी पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन