तांत्रिक महिला की शरण में पहुंचे परिजन

परसा : प्रखंड के सगुनी गांव के मृत शिक्षक मुकेश शर्मा को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने के 24 घंटे बाद एक महिला के अंधविश्वास में आकर परिजन अंतिम संस्कार नहीं कर जीवित करने के लिए एक ब्रह्म स्थान पर शव को रख झाड़-फूंक करा रहे हैं. अंधविश्वास की हद तो तब हो गयी जब […]
परसा : प्रखंड के सगुनी गांव के मृत शिक्षक मुकेश शर्मा को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने के 24 घंटे बाद एक महिला के अंधविश्वास में आकर परिजन अंतिम संस्कार नहीं कर जीवित करने के लिए एक ब्रह्म स्थान पर शव को रख झाड़-फूंक करा रहे हैं. अंधविश्वास की हद तो तब हो गयी जब थाना क्षेत्र की श्रीरामपुर गांव निवासी एक तांत्रिक महिला ने मृतक शिक्षक को जिंदा करने के लिए 3 घंटे में जिम्मेवारी ले डाली.
महिला के कहने पर शिक्षक के परिजन विश्वास कर बैठे और रायपुर से शव को सोमवार को घर नहीं लाकर श्रीरामपुर विद्यालय के पास स्तिथ ब्रह्म स्थान लाया गया और मृतक शिक्षक को जिंदा करने के लिए तांत्रिक द्वारा झाड़ फूंक शुरू कर दिया गया. ऐसे अनहोनी काम को लेकर क्षेत्रो में विभिन्न प्रकार की चर्चा हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




