डीएम ने किया प्रस्तावित स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण

Published at :26 Apr 2016 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने किया प्रस्तावित स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण

दिघवारा : डीएम दीपक आनंद सोमवार को दिघवारा पहुंचे और आगामी 22 मई को आठवें चरण के तहत होनेवाले पंचायत चुनाव के लिए जय गोविंद उच्च विद्यालय परिसर में मतदान पेटी के जमा होनेवाले प्रस्तावित बज्रगृह व मतगणना के लिए बनने वाले काउंटिंग स्थल का निरीक्षण किया और कई आवश्यक निर्देश भी दिये. डीएम श्री […]

विज्ञापन

दिघवारा : डीएम दीपक आनंद सोमवार को दिघवारा पहुंचे और आगामी 22 मई को आठवें चरण के तहत होनेवाले पंचायत चुनाव के लिए जय गोविंद उच्च विद्यालय परिसर में मतदान पेटी के जमा होनेवाले प्रस्तावित बज्रगृह व मतगणना के लिए बनने वाले काउंटिंग स्थल का निरीक्षण किया और कई आवश्यक निर्देश भी दिये. डीएम श्री आनंद ने विद्यालय के पूरे परिसर का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित जगह पर ही बज्रगृह व काउंटिंग स्थल बनाने का निर्देश दिया.

साथ ही परिसर में बेहतर सुरक्षा इंतजाम करने की बात कही. अपने निरीक्षण के क्रम में डीएम ने विद्यालय के प्लस टू कैंपस का भी मुआयना कर संतोष जाहिर किया तथा प्रस्तावित स्थल पर ही स्ट्रॉग रूम व काउंटिंग स्थल बनाने को हरी झंडी दी और समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया. इस अवसर पर सोनपुर एसडीओ मदन कुमार, सोनपुर डीसीएलआर उपेन्द्र कुमार पाल, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रशांत कुमार प्रसुन्न व सीओ अजय शंकर सरीखे पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन