25 पंचायतों में आज होगी वोटिंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2016 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

चुनाव. 364 बूथों पर तैनात किये गये दो हजार पुलिसकर्मी बनियापुर : पूर्व में मेरे द्वारा किये गये सामाजिक कार्य, आमलोगों के सुख-दुख में बढ़-चढ़ कर लिये गये भाग, मेरी ईमानदार छवि की बदौलत पंचायत के मतदाता मुझे अवश्य ही समर्थन देंगे. पंचायत के मतदाताओं का स्नेह जिस तरह से मुझे मिल रहा है, उससे […]
विज्ञापन
चुनाव. 364 बूथों पर तैनात किये गये दो हजार पुलिसकर्मी
बनियापुर : पूर्व में मेरे द्वारा किये गये सामाजिक कार्य, आमलोगों के सुख-दुख में बढ़-चढ़ कर लिये गये भाग, मेरी ईमानदार छवि की बदौलत पंचायत के मतदाता मुझे अवश्य ही समर्थन देंगे. पंचायत के मतदाताओं का स्नेह जिस तरह से मुझे मिल रहा है, उससे यह प्रतित होता है कि मेरी विजय सुनिश्चित है.
उक्त बातें बनियापुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी नागेंद्र प्रसाद ने जनसंपर्क के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि मतदाता मुझ पर भरोसा जताते हुए मुझे आशीर्वाद अवश्य ही देंगे. सेवा का मौका मिलने के बाद विकास से महरूम पंचायत को आदर्श पंचायत बना जिले के मानचित्र पर स्थापित करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. क्षेत्र में अमन-चैन, समरस समाज की स्थापना, आपसी सौहार्द कायम कर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




