मामले का कराया जायेगा स्पीडी ट्रायल

Published at :20 Apr 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
मामले का कराया जायेगा स्पीडी ट्रायल

छपरा (सारण) : बम ब्लास्ट मामले में आरोपितों को सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल कराया जायेगा. मामले में नामजद जेल में बंद कुख्यात निकेश राय को पुलिस ने रिमांड पर लिया है. घटना के बाद पहुंचे जोनल आइजी पारसनाथ देर रात छपरा में कैंप करते रहे और अपने पूरी घटना की जांच भी की. […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : बम ब्लास्ट मामले में आरोपितों को सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल कराया जायेगा. मामले में नामजद जेल में बंद कुख्यात निकेश राय को पुलिस ने रिमांड पर लिया है. घटना के बाद पहुंचे जोनल आइजी पारसनाथ देर रात छपरा में कैंप करते रहे और अपने पूरी घटना की जांच भी की. वहीं, बम ब्लास्ट करनेवाली खुशबू पुलिस की हिरासत में है. इस मामले में नामजद महेश राय फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी तेज कर दी है.

इसके साथ ही आधुनिक व वैज्ञानिक तरीके से ब्लास्ट की जांच की जायेगी और जांच रिपोर्ट को भी साक्ष्य के रूप में कोर्ट में पेश किया जायेगा. इसकी तैयारी पुलिस प्रशासन ने शुरू कर दी है. यह पहला मौका है, जब घटना के तीन घंटे में सभी जांच टीमों ने जांच की कार्रवाई शुरू कर दी़

घटना के महज 20 मिनट बाद ही बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गया. तीन घंटे के अंदर एटीएस की टीम भी पहुंची. फोरेंसिक लैब के वैज्ञानिक भी पहुंचे. इस मामले आइसी सेल ने भी काम करना शुरू कर दिया. वैसे उन सभी मोबाइलों को सर्विलांस पर लिया जा रहा है, जो बाहरी नंबर हैं और घटना के समय घटनास्थल के आसपास मौजूद थे. खुशबू के मोबाइल का भी कॉल डिटेल्स पुलिस खंगाल रही है. घटना के पहले उसके द्वारा किन-किन लोगों से बात की गयी है, उनकों भी ढूंढ़ा जा रहा है. कोर्ट परिसर की सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन