ब्लास्ट के बाद भी दिखा सुरक्षा में छेद

Published at :20 Apr 2016 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
ब्लास्ट के बाद भी दिखा सुरक्षा में छेद

अनदेखी. जांच में कई गेटों पर नहीं मिले सुरक्षाकर्मी एसपी के निर्देश पर हुई सुरक्षा प्रबंधों की जांच छपरा (सारण) : व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को बम ब्लास्ट हुआ और मंगलवार को जांच के दौरान सुरक्षा में छेद पाये गये. बम ब्लास्ट की घटना के मद्देनजर मंगलवार की सुबह में सुरक्षा व्यवस्था की जांच […]

विज्ञापन

अनदेखी. जांच में कई गेटों पर नहीं मिले सुरक्षाकर्मी

एसपी के निर्देश पर हुई सुरक्षा प्रबंधों की जांच
छपरा (सारण) : व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को बम ब्लास्ट हुआ और मंगलवार को जांच के दौरान सुरक्षा में छेद पाये गये. बम ब्लास्ट की घटना के मद्देनजर मंगलवार की सुबह में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गयी, तो वहां कई गेट पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखा. सुरक्षा प्रबंधों की जांच एसपी पंकज कुमार राज के निर्देश पर किया गया. सुरक्षा में कमी पाये जाने की रिपोर्ट एसपी को दे दी गयी है. इस मामले में एसपी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है.
गौरतलब है कि कोर्ट परिसर में हुई बम ब्लास्ट की घटना के बाद एसपी ने सोमवार को ही आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था.
आनन-फानन में पहुंचे पुलिसकर्मी : चार महिला समेत 14 पुलिसकर्मियों को कोर्ट परिसर में मंगलवार को तैनात किया गया. सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता करने के लिए हैंड मेटल डिटेक्टर से लैस चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. सभी पुलिसकर्मी पिस्टलधारी है. महिलाओं की जांच को गंभीरता से करने के लिए चार महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है. हैंड मेटल डिटेक्टर से लैस पुलिसकर्मियों को न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वालों की जांच का निर्देश दिया गया है.
परदानशी व संदिग्ध महिलाओं पर खास नजर : सोमवार की घटना के बाद कोर्ट से आने वाली महिलाओं पर पुलिस की विशेष नजर है. परदानशी, बुरखेवाली तथा शॉल से मुंह ढक कर रखनेवाली महिलाओं की जांच प्रवेश के पहले विशेष रूप से करने को कहा गया है. महिलाओं की गतिविधि संदिग्ध होने पर उन्हें हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन