दुस्साहस. किसी को उड़ाने के लिए बम लेकर पहुंची थी युवती, नौ घायल

Published at :19 Apr 2016 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
दुस्साहस. किसी को उड़ाने के लिए बम लेकर पहुंची थी युवती, नौ घायल

छपरा कोर्ट में विस्फोट छपरा कोर्ट में बम विस्फोट से नौ लोग घायल हो गये. घायलों में वह युवती भी शामिल है, जो किसी को मारने के लिए बम लेकर कोर्ट पहुंची थी. घटना को अंजाम देने के पहले ही फटा बम, आठ पुलिसकर्मी किये गये निलंबित तीन घंटे ऑपरेशन के बाद खुशबू को होश […]

विज्ञापन

छपरा कोर्ट में विस्फोट

छपरा कोर्ट में बम विस्फोट से नौ लोग घायल हो गये. घायलों में वह युवती भी शामिल है, जो किसी को मारने के लिए बम लेकर कोर्ट पहुंची थी.
घटना को अंजाम देने के पहले ही फटा बम, आठ पुलिसकर्मी किये गये निलंबित
तीन घंटे ऑपरेशन के बाद खुशबू को होश आया, जांघों व हाथों का मांस उड़ा
छपरा (कोर्ट) : सिविल कोर्ट परिसर सोमवार की सुबह बम विस्फोट से दहल उठा. विस्फोट केन बम से हुआ बताया जा रहा है. कोर्ट परिसर में यह बम लेकर पहुंची कुख्यात निकेत राय व अविनाश राय की सहयोगी और महाराजगंज के पूर्व सांसद स्व उमाशंकर सिंह के आवास में हुए तिहरे हत्याकांड के सूचक शशिभूषण सिंह की चचेरी बहन खुशबू कुमारी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गयी.
उसे सदर अस्पताल में इलाज के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. विस्फोट में एक बच्चा व एक महिला समेत आठ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद कोर्ट परिसर में एसपी पीके राज, डीआइजी अजीत कुमार राय, आइजी पारसनाथ
धमाके से दहला कोर्ट परिसर परदे के पीछे कौन! –
छपरा कोर्ट में िवस्फोट…
कमिश्नर प्रभात शंकर, डीएम दीपक आनंद समेत कई वरीय पदाधिकारी पहुंचे और जांच-पड़ताल की. घायल युवती खुशबू ने बताया कि मैं निकेश राय के कहने पर बम लेकर किसी को उड़ाने की नीयत से कोर्ट पहुंची थी. इस मामले में आठ पुलिसकर्मियों को िनलंबित कर दियागया है.
सुबह लगभग 8:45 बजे सिविल कोर्ट के पुराने भवन के पोर्टिकों में विस्फोट हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लगभग 6:55 बजे काला जिंस व काला स्लेब पहनी और काली ओढ़नी से मुंह को ढकी एक युवती पोर्टिकों के पास एक मोटरसाइकिल से उतरी. युवती को वहां उतार मोटरसाइकिल सवार कहीं चला गया. पोर्टिकों के पास खड़ी वह युवती किसी को ढूंढ़ रही थी. चारों तरफ नजर दौड़ाने के बाद वह पोर्टिकों के नीचे स्थित चबूतरे पर एक महिला के पास बैठ गयी.
फिर भी उसकी नजर किसी को तलाश रही थी. पास बैठी महिला अमनौर थाने के पिपराही निवासी श्वेता देवी, जो अपने तीन वर्षीय पुत्र सृिष्ट के साथ वहां बैठी थी, ने पुलिस को बताया कि युवती जब मेरे पास बैठी, तो मुझे और मेरे बच्चे को घूर-घूर कर देखने लगी. उसके देखने के ढंग से मेरा पुत्र डर गया और वहां से चलने की जिद करने लगा. महिला ने बताया कि बच्चे की जिद पर में वहां से उठ गयी और उस युवती को देखते हुए
आगे बढ़ने लगी, तभी युवती ने अपना हाथ गरदन पर फेरा और उसके बाद जांघ पर रखे काले रंग के बैग का जीप खोला और बैग के खुलते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद युवती वहीं गिर पड़ी. विस्फोट में वह महिला व उसका पुत्र समेत आठ अन्य लोग भी जख्मी हो गये.
विस्फोट के बाद कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गयी़ लोग इधर-उधर भागने लगे. घटना की सूचना जिला अभियोजन पदाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने सर्वप्रथम एसपी पीके राज को और उसके बाद डीएम को दिया. घटनास्थल पर एएसपी मनीष कुमार पहुंचे और जख्मी युवती को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजवाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन