दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल

Published at :19 Apr 2016 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल

मांझी : जय प्रभा सेतु एप्रोच मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया़ वहां से चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया़ जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार लोग ताजपुर से पचपत्रा जा रहे थे और दूसरी बाइक […]

विज्ञापन

मांझी : जय प्रभा सेतु एप्रोच मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया़ वहां से चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया़ जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार लोग ताजपुर से पचपत्रा जा रहे थे

और दूसरी बाइक छपरा से महुई आ रही थी कि जय प्रभा सेतु के एप्रोच मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर हो गयी़ इसमें दोनेां बाइकों पर सवार चार लोग जख्मी हो गये़ पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया़

घायलों में मांझी थाना क्षेत्र के महुई गाव निवासी सकलदेव राम तथा महेश राम के अलावा रिविलगंज थाना क्षेत्र के पचपत्रा गांव निवासी अरुण मांझी तथा मंजीत कुमार शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन